तापेंदू इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज में 29 सितंबर 2026 को हिंदी पखवाड़े के समापन के अवसर पर अंतर-महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पटना के विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों के कुल 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का विषय था, “आज के परिप्रेक्ष्य में तुलसी और कबीर की रचनाओं के अध्ययन की प्रासंगिकता”। पटना विमेंस कॉलेज (स्वायत्त), शिक्षा विभाग की ओर से सुरभि कुमारी ने पक्ष में और सौम्या साक्षी ने विपक्ष में अपने विचार रखे।
सौम्या साक्षी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षा विभाग दोनों प्रतिभागियों को उनकी भागीदारी और उपलब्धि पर बधाई देता है।

